फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद नहीं होने पर जताई चिंता

Tue, 30 Dec 2014 01:32 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान मंडी समिति स्थित पीसीएफ के क्रय केंद्र सहित अन्य केंद्रों पर धान खरीद नहीं होने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से मांग किया कि किसानों के हितों को देखते हुए तत्काल धान खरीद शुरू की जाए।



इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि धान खरीद केंद्रों पर कर्मचारियों की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण लगभग सभी क्रय केंद्रों पर खरीद बंद है। बावजूद इसके जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन



 कर्मचारी बिचौलियों के माध्यम धान खरीद रहे हैं, जिससे किसानों को उनका वाजिब हक नहीं पा रहा है। जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि जिला प्रशासन धान खरीद के मुद्दे पर मौन है। इससे साफ जाहिर होता है


 कि जिला प्रशासन की नीतियां किसान विरोधी हैं। यदि क्रय केंद्रों पर धान खरीद पूरी पारदर्शिता के साथ शुरू नहीं हुई तो भाजपा तीन जनवरी को जिला मुख्यालय पर आंदोलन करेगी। इस अवसर पर शिवराज सिंह, प्रमोद सिंह, अनिल तिवारी, गोपाल शर्मा, संजय त्रिपाठी, प्रशांत चौरसिया, रामजी मौर्य आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें