फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए प्रदर्शन

Tue, 30 Dec 2014 01:26 AM IST
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के तकनीकी सहायकों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मांग किया कि 20 माह से रुके पड़े मानदेय को तत्काल जारी किया जाए। ऐसा नहीं हुआ तो हम सभी आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन



इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने कहा कि हम सभी को अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होकर संघर्ष करने की जरूरत है। जब तक हम सभी संगठित नहीं होंगे, हमारे हक और अधिकार मिलने वाले नहीं है। कहा कि 20 माह बीत जाने के बाद भी तकनीकी सहायकों का मानदेय नहीं दिया गया।

 यह शासन-प्रशासन की घोर लापरवाही को उजागर करता है। बार-बार गुहार लगाने के बाद भी अधिकारी मौन साधे हुए हैं। रामाश्रय सिंह ने कहा कि मानदेय के लिए हम सभी ने कई बार धरना-प्रदर्शन किया, लेकिन जनपद के सक्षम अधिकारियों द्वारा केवल आश्वासन ही मिला। इस अवसर पर शिवबालक यादव, चंदन, रामनिवास, चंद्रशेखर, संतोष मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें