फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: कलेक्शन रेस में निखिल और माही ने मारी बाजी..

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। रामविलास सिंह शिक्षण संस्था के स्पोर्ट्स एंड लिटरेरी फेस्ट में दूसरे दिन शुक्रवार को नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीएफओ दिनेश सिंह ने कहा कि खेलों से युवाओं को अतिरिक्त ऊर्जा मिलती है। जिससे युवा का तन और मन दोनों ही स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं के तहत बाल कलेक्शन रेस में नर्सरी के छात्र निखिल श्रीवास्तव और छात्रा वर्ग में माही गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलकेजी सामग्री संकलन रेस प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में आयुष यादव और छात्रा वर्ग में कृतिका वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूकेजी के स्पून मार्बल में छात्र वर्ग में राहुल यादव व छात्रा वर्ग में मान्या पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कक्षा छह के छात्र वर्ग में अमन यादव, कक्षा सात में दुर्गेश सिंह और कक्षा आठ में शौर्य सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार छात्रा वर्ग में कक्षा छह में अनीता, कक्षा सात में आंचल और कक्षा आठ में प्रीति प्रथम रहीं। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता में एसआरबीएस सिकंदरपुर एसआरबीएस पचफेड़वा और एसआरबीएस अहरौरा की टीमों ने भाग लिया। दूसरे दिन प्रतियोगिता के दौरान एमडी क्षत्रबली सिंह, डायरेक्टर सरिता सिंह, एमडी श्याम जी सिंह, ट्रस्टी रीता सिंह, प्रिंसिपल मनीष खन्ना, संध्या और संजय पाठक सहित तमाम अध्यापक छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें