फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये प्रधान चुने गये

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच गांवों को मिले नये प्रधान, एक को बीडीसी
विज्ञापन

उपचुनाव में प्रधान के लिए राजकुुमार, नगीना, महेन्द्र,सविता और शोभनाथ हुए विजयी
कड़ी सुरक्षा के बीच ब्लाक मुख्यालयों पर हुई मतगणना
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
पीडीडीयू नगर। जिले के चार गांवों में प्रधान और एक बीडीसी के रिक्त पद के लिए हुए चुनाव के बाद बुधवार को मतगणना के बाद विजेता की घोषणा की गई। चुनाव में शहाबगंज ब्लाक के सुल्तानपुर में राजकुमार, सकलडीहा ब्लाक के शिवपुर में नगीना देवी, नियामताबाद ब्लाक के हिंदवारी में महेन्द्र और बरहनी विकास खंड के पिपरी गांव के लिए सविता राय प्रधान चुनी गई। इसी तरह सकलडीहा के बरंगा में बीडीसी पद के चुनाव में शोभनाथ विजयी रहे।
विज्ञापन

नियामताबाद विकासखंड के हिंदवारी गांव में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में महेंद्र कुमार ने अपने विरोधी जोखन राम को 80 मतों से पराजित किया। गांव के प्रधान बेचन राम के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। इसमें पांच प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। सोमवार को हुए चुनाव में 2518 में 1567 लोगों ने मतदान किया। बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर मतों की गणना शुरू हुई। इसमें महेंद्र 437 मत पाकर विजेता रहे जबकि दिनेश 357 मत पाकर उपविजेता बने। दुलारे को 334, जोखनराम को 329 व राजू को 33 मत मिले। 77 मत अवैध रहे। आरओ राज बहादुर ने विजेता को प्रमाण पत्र दिया। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार शिवपुर में नगीना देवी प्रधान और बरंगा में बीडीसी पर पर शोभनाथ विजेता रहे। बुधवार की सुबह ब्लाक परिसर में सबसे पहले शिवपुर के प्रधान पद के लिए मतों की गणना की गई। इसमें पूर्व प्रधान अशोक यादव की पत्नी नगीना ने पांच सौ मत पाकर विजेता रहीं। रामकवल यादव को 283 और अंगद को 246 मत मिले। इसके बाद बरंगा के बीडीसी के लिए मतों की गणना हुई। इसमें शोभनाथ 402 मत पाकर विजेता रहे जबकि प्रतिद्वंद्वी उमेश को 369 मत मिलेे। निर्वाचन अधिकारी अमित जायसवाल सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद शर्मा ने प्रधान और बीडीसी को प्रमाण पत्र दिया। इस मौके पर बीडीओ गुलाब चंद सोनकर, मोनू सिंह,रामकरन, सत्यपाल यादव, कोतवाल सतेन्द्र यादव, बाबूराम यादव, अच्छेलाल रहे। शहाबगंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक के सुल्तानपुर के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में मतगणना के बाद राजकुमार केशरी 183 मतों से विजयी हुए। ब्लाक परिसर में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई मतगणना में राजकुमार को 585 और प्रतिद्वंद्वी मनीष चौहान को 402 मत मिले। पिछले वर्ष 23 अक्टूबर को ग्राम प्रधान संतोष चौहान की मौत के बाद उपचुनाव कराया गया। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड के पिपरी गांव के प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव में सविता राय 992 मत पाकर विजेता रहीं। निकटतम प्रतिद्वंदी ममता को 550 मत मिले। 194 मत पाकर बंटी तीसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें