फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंघर्ष के प्रतिमूर्ति थे नेताजी मुलायम सिंह यादव: रामकिशुन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर सपा नेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और गोष्ठी में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जनसंघर्ष के प्रतिमूर्ति थे।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में सपा कार्यालय पर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव की मौजूदगी में श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में पूर्व सांसद ने कहा कि नेताजी जनसंघर्षों व न्याय के प्रति मूर्ति थे। इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, प्रेमनाथ तिवारी, भजनानंद तिवारी, जलालुद्दीन, औसाफ अहमद, विजय पटेल, विनोद यादव रहे।
समाजवादी शिक्षक सभा के अलीनगर स्थित कैंप कार्यालय पर शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष बैजनाथ यादव ने नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को साइकिल और कन्या विद्या धन बांटे तो पहली से स्नातक तक के छात्राओं की फीस माफ की। इस मौके पर जेपी राम, अमित कुमार, अंजू परवीन, विशाल पटेल, विपिन श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नियामताबाद संवाददाता के अनुसार मुलायम सिंह यादव के जीवन दर्शन से तानाशाही व दमन से लड़ने की प्रेरणा मिलती है। ये बातें समाजवादी युवजन सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव डीएन यादव ने बिलारीडीह स्थित अपने आवास पर मुलायम सिंह की जयंती के अवसर पर हुई गोष्ठी में कहीं। संजय प्रधान, आशा देवी, बिरेंद्र बंटी, चंद्रशेखर बिंद, महेंद्र पाल, कमला बियार रहे। चहनिया संवाददाता के अनुसार यदुवंश चेतना मंच की ओर से लक्ष्मणगढ़ में दीनानाथ यादव के आवास पर मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर पूर्व प्रमुख लालता यादव, श्याम नरायन यादव, ओमप्रकाश यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव रहे।

चंदौली। मुलायम सिंह यादव के जयंती पर बुधवार को सपा की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया गया। बाद में पार्टी कार्यालय पर हुई गोष्ठी में एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने हमेशा गरीबों, शोषितों, मजलूमों और अल्पसंख्यकों की लड़ाई लड़ी। वे रक्षा मंत्री रहने के दौरान देश की रक्षा करते समय शहीद हुए जवानों के पार्थिक शरीर को सम्मान के साथ घरों को पहुंचाने का काम किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, जिलाध्यक्ष सत्य नारायण राजभर, चंद्रभानु यादव, अशोक त्रिपाठी उपस्थित रहे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें