फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। कोतवाली के नोनार गांव के अरविंद यादव (45) की मंगलवार को तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि शौच के लिए जाते समय घटना हुई है।
विज्ञापन

नोनार गांव निवासी बच्चन सिंह यादव के दो बेटे है। जिसमे बड़ा बेटा अरविंद यादव (45) सिकंदराबाद में प्राइवेट नोकरी करता था। दीपावली पर घर आया हुआ था। मंगलवार को सुबह शौच के लिए रेलवे ट्रैक पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अरविंद की शादी 20 वर्ष पहले बिहार के चांद में हुई थी। पति की मौत के बाद पत्नी माया देवी, माता रूपवंती देवी, लड़की शिल्पा यादव,शालू यादव,दुर्गा यादव, बेटा हरिओम यादव का रोते रोते हाल बेहाल हो गया। इस सबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें