फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट : आज चार केंद्रों पर 1900 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, मॉकड्रील कर परखी गई तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट -यूजी 2026) की परीक्षा रविवार को जिले के 4 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। शनिवार को डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर व्यवस्थाएं देखी। इसके पूर्व संध्या पर मॉकड्रील कर तैयारी परखी गई। इसमें सब कुछ ओके मिला। परीक्षा केंद्रों के आस पास सुरक्षा पूरी तरह कड़ी कर दी गई। परीक्षा की लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। केंद्रों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और परीक्षा अवधि में धारा 144 लागू रहेगी। इसके अलावा फोटोकॉपी की दुकानों को भी परीक्षा अवधि के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इनसेट-
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
1-पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज, पीडीडीयू नगर – 480 अभ्यर्थी
2-नगर पालिका इंटर कॉलेज, पीडीडीयू नगर – 480 अभ्यर्थी
3-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय (ब्लॉक-बी), पीडीडीयू नगर – 480 अभ्यर्थी
4-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय (ब्लॉक-ए), पीडीडीयू नगर – 460 अभ्यर्थी


कोट-
नीट की तैयारी पूरी हो चुकी है। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। परीक्षा में बाधा पहुंचाने वाले या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभ्यर्थियों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ अभ्यर्थियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर शुद्ध पेयजल, बिजली आपूर्ति और बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा की गरिमा और शुचिता भंग करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रासुका जैसी कठोर कार्रवाई की जाएगी। धर्मेंद्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक, चंदौली
नौ एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
पीडीडीयू नगर। जिले में चार केंद्रों पर रविवार को नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट )होगा। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रविवार को पूर्व मध्य रेलवे नौ एग्जाम स्पेशल ट्रेनें चलाएंगी। इसमें एक ट्रेन वाराणसी से पटना से बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि नीट को ध्यान में रखते हुए रविवार को नौ स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसमें शाम 17:45 बजे वाराणसी से पटना के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 04208 चलेगी। इसी तरह राची -धनबाद, रांची-डाॅल्टनगंज, बक्सर - पटना, पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, दानापुर-झाझा, पटना-गया और पटना -दरभंगा एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इससे परीक्षार्थियों को परीक्षा स्थल और परीक्षा के बाद घर वापसी में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें