फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से लेकर बूथ लेबल तक संगठन को मजबूत करने की जरूरत-बाजीराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खेड़े ने शुक्रवार को जिले में पहुंचकर संगठन की मजबूती पर मंथन किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि शहर, वार्ड और बूथ लेबल पर संगठन को मजबूत करने की जरूरत है और पार्टी के लोग इस पर गंभीरता से काम करें। इसके पूर्व नगर के काली महाल में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को शाहकुटी में हुई बैठक में शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों को उनके कार्यों की जिम्मेदारी बताई। शहर के साथ-साथ वार्ड से बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज हर कोई परेशान हैं। देश कोरोना से, किसान काले कानून, आम लोग महंगाई से और युवा बरोजगारी से त्रस्त हैं। प्रदेश महासचिव मक़सूद खान ने कहा कि प्रियंका गांधी और अजय कुमार लल्लू के संयुक्त प्रयासों से कार्यकर्ताओं के उम्मीदों को बल मिला है। इस मौके पर प्रदेश सचिव सरिता पटेल, प्रदेश सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, रामजी गुप्ता, आनंद शुक्ला , दयाशंकर सिंह गांधी , बृजेश गुप्ता , नेहाल अख़्तर बाबू , नंदगोपाल सिंह ,विजय गुप्ता , कमरुल बारी , तारिक अब्बास , भीम सिंह , शाहिद तौसिफ़ , दयाराम पटेल , सतपाल सिंह ,राकेश सिंह , संजय मिश्रा रहे।
बाजीराव खेड़े का किया स्वागत
पीडीडीयू नगर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खेड़े का शुक्रवार को अलीनगर में भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस किसान पूर्वी जोन के उपाध्यक्ष अकील अहमद बाबू के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में शाहिद तौसिफ, आसिफ अहमद, अरुण कुमार, विक्की खान, रिंकू पटेल, रविंद्र पासवान, मुन्ना खान, आकाश दुबे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें