फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजदरी जलप्रपात पर लुभा रहा नेचर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजदरी। राजदरी जलप्रपात पर परिसर में निर्मित नेचर सेंटर और डाॅरमेट्री हाल सैलानियों को खूब भा रहा है। जंगली जानवरों की आकर्षक पेंटिंग लोगों को लुभा रही हैं। लोग फोटोग्राफी करने के साथ सेल्फी भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

वन दरोगा व राजदरी के केयरटेकर रिशु चौबे ने बताया कि विभाग द्वारा सैलानियों को देखने व घूमने के लिए नेचर सेंटर व डारमेट्री हाल तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले व चकरी इत्यादि की व्यवस्था की गई है। हालांकि वर्तमान में इन सभी का देखरेख वन निगम द्वारा किया जाता है।
लेकिन जलप्रपात पर आने वाले सैलानी इन चीजों से काफी प्रभावित होते हैं। और नेचर सेंटर के माध्यम से वह जंगली जानवरों के चित्रों को देख पाते हैं।उन्होंने बताया कि पर्यटकों को इन चित्रों के माध्यम से जंगली जानवरों की सुरक्षा व उन्हें न मारने के लिए भी जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन

वही, वाराणसी की महिला सैलानी इशु वर्मा ने बताया कि नेचर सेंटर के माध्यम से लोगों को एक नई जानकारी मिलती है। जंगली जानवरों के बारे में इन चित्रों से कुछ जानने व देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें