फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो बल्ब जलाने पर एक साल में बिल आया 94 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा। विद्युत निगम की मनमानी से क्षेत्र के बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। कस्बे की उषा पासवान का आरोप है कि मात्र दो बल्ब जलाने पर एक साल का बिल 94 हजार रुपये आया है। वह बिल में संशोधन के लिए एक हफ्ते से कार्यालय का चक्कर काट रही हैं।
विज्ञापन

कस्बा के चंद्रमा पासवान मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। उन्होंने पत्नी उषा पासवान के नाम से आठ अप्रैल 2022 को बिजली का कनेक्शन लिया था जिससे एक बल्ब मड़ई और एक घर में सात वाॅट की एलईडी जला रहे हैं।
एक बल्ब शिव मंदिर पर लगाए हुए है। गरीब मजदूर के पास इतना पैसा भी नही है कि एक पंखा लगा सके। कनेक्शन लेने के बाद चार बार बिजली बिल भी जमा किया है।
बीते एक साल से आर्थिक तंगी होने के कारण बिजली बिल जमा नही कर सका। बीते दिनों कर्मचारी मीटर रीडिंग करने आए तो 94 हजार 33 रुपये का बिल थमा दिया।
बिल देखकर दंपती परेशान है। तीन दिनों से उपकेंद्र का चक्कर काटने को विवश हैं। इस संबंध में एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि सभी उपभोक्ता अपना बिजली बिल और मीटर की रीडिंग लेकर प्रार्थना पत्र दें। मामले की जांच कराकर बिल दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें