फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष उपचुनाव : आठ दावेदारों ने किया नामांकन, सत्यापन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सैयदराजा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा, कांग्रेस, छह निर्दलीय सहित कुल आठ दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें गांधीनगर से तीन, आजाद नगर से दो, दीनदयाल नगर और इंदिरा नगर से एक-एक दावेदारों ने नामांकन किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से दीनदयाल नगर से आभा , कांग्रेस की ओर से अबुल कलाम नगर की शहनाज बेगम ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनके अलावा गांधी नगर से उम्मे अवीबा सवीना बेगम, इशरत खातून, आजाद नगर की श्वेता गुप्ता, विजय लक्ष्मी और इंदिरा नगर की शहनाज ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 28 नवंबर से तीन दिसंबर तक नामांकन करने की तिथि निर्धारित की गई थी। छह दिनों में 21 दावेदारों ने 32 फाॅर्म खरीदें। इनमें से आठ लोगों ने ही नामांकन पत्र जमा किया है। चार दिसंबर को दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। छह दिसंबर को वैध उम्मीदवारों को प्रतीक चिह्न भी आवंटित किया जाएगा। मतदान 17 दिसंबर को और मतगणना 19 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें