फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एक वर्ष में पीडीडीयू जंक्शन से मिले 04 किलो सोना, दो क्विंटल चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। सुरक्षा के लाख इंतजाम के बाद भी ट्रेनों के जरिये तस्करी नहीं रुक रही है। तस्कर ट्रेनों से सिर्फ सोना चांदी, हेरोइन, असलहा, कछुआ, नशीले पाउडर ही नहीं नकदी भी ले जा रहे हैं। चालू वर्ष में अब तक दो क्विंटल चांदी और दो किलो सोना बरामद हुआ चुका है। वहीं दो वर्ष में पांच करोड़ रुपये नकद बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय रेल को लाइफ लाइन माना जाता है। प्रतिदिन करोड़ों लोग रेलवे से यात्रा करते हैं। यात्रियों के साथ तस्कर भी ट्रेनों से नकदी और सोने चांदी, कछुआ, नशीले पाउडर आदि की तस्करी करते हैं। इस वर्ष तस्करी के मालों पर नजर डालें तो आठ जनवरी 2024 को डीआरआई ने दो करोड़ रुपये मूल्य के बीस सोने के बिस्कूट बरामद किए थे। इसके साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वहीं 23 मई को डीआरआई ने दो किलो सोना बरामद किया। सोने के ईट को युवक कमर में सेलो टेप से चिपका कर ले जा रहा था। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 16 जून को नौ किलो चांदी की दो सिल्ली के साथ एक युवक पकड़ा गया। 21 नवंबर को 48 किलो चांदी के गहनों के साथ चार व्यक्तियाें को जीआरपी ने पकड़ लिया। इसकी कीमत 50 लाख रुपये बताई गई।
एक दिसंबर को 3.75 लाख रुपये नकद के साथ 1.13 क्विंटल चांदी के साथ तीन व्यक्तियों को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने दबोच लिया। यदि नकद बरामदगी की बात करें तो सात जुलाई को गोपिगंज भदोही निवासी गौरव सेठ के पास से 27.50 लाख रुपए बरामद हुए थे। 24 नवंबर को स्टेशन पर 25. 30 लाख रुपए बरामद हुए हैं। इसके पहले वर्ष 2023 में साढ़े चार करोड़ रुपये बरामद हुए थे।
विज्ञापन

इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि पीडीडीयू जंक्शन पर लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें