चंदौली जिले में डोमरी-रतनपुर रोड पर रविवार रात को सरसो तेल लदी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की जान बाल-बाल बची। पड़ाव क्षेत्र के रतनपुर और डोमरी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर रविवार रात साढ़े नौ बजे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर दीवार से टकराई और पलट गई। पिकअप में लदे सरसो तेल के कई डब्बे फट गए। तेल सड़क पर पसर गया। हादसे में डोमरी गांव का निवासी ड्राइवर बृजेश बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
वह तेल को बाजार से डोमरी स्थित गोदाम में ले जा रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि अगर पांच मिनट पहले यह घटना हुई होती तो कई लोगों की जान भी चली जाती। जिस जगह दुर्घटना हुई है वहां हमेशा 10-12 लोग अक्सर बैठे रहते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि ग्रामीण सड़क होने के कारण इसकी चौड़ाई मात्र 12 फिट ही है। इसमें भी दिन-रात सैकड़ों वाहन फर्राटा भरते हैं। हादसे का खतरा बना रहता है।