बलुआ थाने की पुलिस ने रविवार की सुबह थाना गेट नंबर एक के पास घरेलू कलह को लेकर हाथापाई करने पर आमादा दो पक्ष की चार महिलाओं व एक पुरुष को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए एसडीएम के न्यायालय में भेज दिया।
सुबह चेकिंग अभियान के लिए एसआई सतीश कुमार थाने से निकल रहेथे। उसी दौरान पारिवारिक विवाद को लेकर हरधन गांव निवासी सुशीला यादव व आरती यादव,गुरेरा गांव निवासी गोविंद यादव, रानेपुर भगवानपुर की रिंकी यादव और नीतू यादव गाली गलौज करते हुए हाथापाई करने पर आमादा दिखे। इसपर एसआई ने महिला कांस्टेबलों को बुलाया जिन्होंने महिलाओं को हिरासत में ले लिया। वहीं एसआई ने गोविंद को गिरफ्तार कर लिया। संवाद