सूचना पर सीओ पीडीडीयू नगर अनिल राय, अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र विक्रम सिंह और लौदा चौकी प्रभारी प्रेम नारायण सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। परिजन हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। बगैर मांग पूरी हुई शव को नहीं ले जाने पर अड़ गए। काफी समझाने बुझाने के बाद वे माने।
मृतक की पत्नी मुन्नी देवी पुत्री गोल्डी व प्रिया, पुत्र शशिकांत व उषाकांत का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत सीओ अनिल राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से सिर पर प्रहार होने से पप्पू की मौत हुई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।