फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर में पकड़ा गया मुन्ना भाई

Sun, 19 Mar 2017 01:10 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षा नकल विहीन कराने की शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन के  दावों की हवा निकल गई है। परीक्षा केंद्रों पर जमकर नकल हो रही है। शनिवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा में दो नकलचियों संग एक मुन्ना भाई को पकड़ा गया। वहीं शाम की पाली में दो शिक्षक संग एक छात्र नकल कराने के आरोप में पकड़े गए। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मालती राय ने दोनों को कार्यमुक्त करने के साथ ही एफआईआर दर्ज कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को निर्देश दिया। सुबह ही पाली में आयोजित इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र और भूगोल की परीक्षा में 5801 परीक्षार्थी बैठे जबकि 654 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं शाम को संपन्न हुई हिंदी द्यितीय प्रश्न पत्र में कुल 27859 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 4019 ने परीक्षा से दूरी बना ली। .शनिवार की परीक्षा में जिला विद्यालय निरीक्षक डा. मालती राय ने आदर्श इंटर कालेज माटी गांव से इंटरमीडिएट की दो छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। वहीं गौतमबुद्घ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथावर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे छात्र को पकड़ा गया। इंटरमीडिएट की द्वितीय पाली में हुई परीक्षा में भी नकल जारी रही।

उड़न दस्ते में शामिल लेखाकार ने बाबा कालेश्वर नाथ  इंटर कालेज बरठी से एक छात्र को नकल करते पकड़ा। डीआईओएस ने  गंजी प्रसाद इंटर कालेज बौरी में नकल कराते हुए कक्ष निरीक्षक नरेंद्र यादव को पकड़ा। कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों को बोलकर प्रश्न पत्र हल करवा रहे थे। वहीं महामृत्युंजय इंटर कालेज लाखापुर में गलत परिचय पत्र बनवाकर डयूटी कर रहे कक्ष निरीक्षक अनिल मौर्य को पकड़ा गया। दोनों ही शिक्षकों को कार्यमुक्त करने के साथ ही एफआईआर दर्ज करवाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें