फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब चिकित्सा कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 19 Mar 2017 01:09 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी व सीडीओ श्रीकृष्ण तिवारी ने शनिवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, पैथालॉजी, एक्स-रे, वार्ड और सीएमएस कार्यालय का अवलोकन किया। सीडीओ ने मरीजों से बात कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। वहीं सीएमएस कार्यालय में पत्रावलियों का अवलोकन करने के साथ ही मातहतों से विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी मांगी। इस दौरान दो चिकित्सक व सात कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर सीएमएस को निर्देश दिया कि गैरहाजिर चिकित्सक व कर्मियों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर प्रेषित करें।
विज्ञापन

 
प्रभारी जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम सीएमएस कार्यालय में उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि दो चिकित्सक व सात कर्मचारी अस्पताल से गायब हैं। इस उन्होंने लापरवाह चिकित्सकों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश सीएमएस डा. एके श्रीवास्तव को दिया। इसके बाद वह अस्पताल के एक्स-रे कक्ष में पहुंचे, जहां उन्होंने एक्स-रे सुविधा के बारे में वहां तैनात कर्मचारियों से जानकारी ली।

एक्स-रे कक्ष में ड्यूटी से गायब सफाई कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीडीओ ने पैथालॉजी कक्ष पहुंचकर चिकित्सक डा. अशोक कुमार से लैब में उपलब्ध जांच सुविधाओं की जानकारी ली। वार्ड में जाकर मरीज सीताराम से उन्होंने सरकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति के बारे में जानकारी ली। सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने कुत्ता काटने के लगने वाली ऐंटी रैबिज इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर कार्यालय में तैनात कर्मचारी को निर्देश दिया कि जिला अस्पताल में इंजेक्शन की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करें। इस दौरान सीएमएस डा. एके श्रीवास्तव, डा. अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें