फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 22 घंटे की देरी से आई मुंबई रक्सौल समर स्पेशल

विज्ञापन
विज्ञापन
हावड़ा-दिल्ली रूट पर ट्रेनों की लेट लतीफी जारी है। शु्क्रवार को डाउन मुंबई-रक्सौल समर स्पेशल 22 घंटे देर से आई। इसे बृहस्पतिवार सुबह सवा 7 बजे पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचना था लेकिन यह ट्रेन शुक्रवार को सुबह सवा 5 बजे पहुंची। इसी तरह अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से पहुंचीं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात नौ बजे तक अप की ओर जाने वाली सहरसा- मुंबई समर स्पेशल एक घंटे, उधना -मालदा टाउन समर स्पेशल 6 घंटे, रांची -नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। इसी तरह पुणे-दानापुर स्पेशल फेयर 4 घंटे, सियालदह-अमृतसर जलिया वाला बाग एक्सप्रेस एक घंटे, राजेंद्र नगर- नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 23 घंटे, भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर समर स्पेशल साढ़े 11 घंटे, हड़पसर - मुजफ्फरपुर स्पेशल फेयर पौने 10 घंटे, कोलकाता- कानपुर स्पेशल फेयर सा़ढ़े 6 घंटे, नई दिल्ली- राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस एक घंटे लेट रही। आनंद विहार- पुरी नीलांचल एक्सप्रेस 4 घंटे, पटना बनारस काशी जनशताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे लेट रही। इस संबंध में मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। कुछ तकनीकी कारणों से कुछ ट्रेनें विलंबित हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें