फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: लाइब्रेरी संचालक का कमरे में लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीनगर थाने के पीडीडीयू नगर के वार्ड नंबर 3 नई बस्ती में शुक्रवार की दोपहर में बंद कमरे में किशोर का शव फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन

किशोर ने इसी वर्ष यूपी बोर्ड में हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसकी मां शादी समारोह और पिता काम पर गए थे।
पुलिस के अनुसार, नई बस्ती निवासी दिनेश कुमार चौहान का पुत्र कुलदीप चौहान (17) घर में सबसे छोटा था। उससे बड़ी उसकी तीन बहनें सोनम, शीतल और लक्ष्मी हैं। दिनेश चौहान पेट्रोल पंप पर काम करते हैं। कुलदीप अपने कमरे में ही लाइब्रेरी चलाता था।
इसी वर्ष उसने हाईस्कूल परीक्षा पास की थी। इसके बाद परिवार के लोग काफी खुश थे। कुलदीप की मां मुन्नी देवी मिर्जापुर अपने मायके में भतीजे की शादी में शामिल होने गई थी। शुक्रवार की दोपहर में दिनेश कुमार चौहान पेट्रोल पंप पर थे और बेटियां भी कहीं गई थी। कुलदीप घर में अकेले था।
विज्ञापन

दोपहर बाद उसके पिता घर खाना खाने आए तो दरवाजा बंद मिला। बगल के मकान के ऊपर से करकटनुमा अपने मकान पर ऊपर से करकट तोड़कर देखा तो अंदर गमछा के सहारे कुलदीप का शव फंदे पर लटक रहा था।
विज्ञापन

दिनेश ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
किशोर की मौत के बाद पिता और उसकी बहनें रो रोकर बेहाल हो गईं। अलीनगर थानाध्यक्ष घनश्याम शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। किशोर ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसका पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें