फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाग्रस्त होन से बची मुंबई मेल, टूटी पटरी देख युवक ने रोकवाई ट्रेन

विज्ञापन
पीडीडीयू जंक्शन के वेस्ट केबिन के समीप चटकी पटरी की मरम्मत करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पश्चिमी छोर पर न्यू वेस्ट केबिन के समीप बुधवार की सुबह साढ़े दस बजे रेल पटरी चटक गई। इसी पटरी पर अप मुुुंबई मेल आ रही थी। सीआईएस के सुपरवाइजर ने शोर मचाकर और पटरी पर दौड़ लगाकर ट्रेन को रुकवाई। इस बाद मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रयास कर पटरी को मरम्मत कर ठीक किया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। इस दौरान आधे घंटे तक इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

हावड़ा से छत्रपति शिवाजी टर्मिनस जा रही अप मुंबई मेल बुधवार की दस बजकर 31 मिनट पर पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या सात पर पहुंची। निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुलकर 10.40 बजे वेस्ट केबिन के समीप पहुंची थी। इसी बीच सुपरवाइजर आशुतोष चौबे की नजर टूटी पटरी पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। पटरी पर दौड़ते हुए चालक को रुकने का इशारा किया। ट्रेन रोक कर चालक ने देखा तो टूटी पटरी देख कर उसके भी होश उड़ गए। कंट्रोल की सूचना पर आनन फानन में विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम पहुंच गई। आधा घंटे के प्रयास के बाद पटरी की मरम्मत की गई। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान आधे घंटे तक अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें