सकलडीहा। विद्युत संविदा मजदूर संगठन के जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक बृहस्पतिवार को स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर हुई। इसमें सदस्यों ने किसी उपभोक्ता या अन्य द्वारा संविदाकर्मियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने व भ्रामक सूचना फैलाने पर आंदोलन करने के साथ एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी।
वक्ताओं ने कहा कि संविदाकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करने के साथ उनसे आठ घंटे की ड्यूटी कराई जाए। इसके अलावा मोबाइल के माध्यम से कार्य न कराया जाए। लिखित रूप से शटडाउन लेकर कार्य कराया जाए। इसके पूर्व अन्य वक्ताओं ने संविदाकर्मियों का मानदेय किसी भी हाल में माह की सात तारीख तक करने की मांग की। इस मौके पर सकलडीहा, धानापुर, मारूफपुर, अमड़ा, पचखरी, चहनिया, भूपौली, कमालपुर, आवाजापुर, डबरिया, रमौली व मारूफपुर के संविदाकर्मी मौजूद रहे। सभा को जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश पांडेय, विजय बहादुर पांडेय, जितेंद्र, राजेश विश्वकर्मा, पंकज, अरबिंद पटेल, राजनाथ, झूरी, सुबेदार, अशोक, रमेश, प्यारेलाल ने संबोधित किया।