फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ उतरने पर संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिले में गंगा का जलस्तर घटने लगा है। इससे प्रभावित 81 गांवों में संक्रामक बीमारियों के बढ़ने की आशंका है। गांवों में संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए चिकित्सकों की टीम के साथ-साथ क्षेत्र में पड़ने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी अलर्ट रखा गया है। बाढ़ चौकियों पर क्लोरिन के टैबलेट के साथ जरूरी दवाएं रखी गई हैं।
विज्ञापन

जनपद का स्वास्थ्य विभाग बाढ़ को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। गंगा का जलस्तर घटने के बाद वहां होने वाली संक्रामक बीमारियों को रोकने के लिए विभाग की ओर से मेडिकल किट तैयार कर चिकित्सकों की टीम लगाई गई है। क्षेत्र के प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को हिदायत दी गई है किसी भी समस्या को तत्काल दूर करें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से ब्लीचिंग पाउडर के साथ साथ क्लोरीन की टेबलेट व अन्य जरूरी दवाइयां भी स्वास्थ्य केंद्रों और बाढ़ चौकियों रखी गई हैं।
स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट है। सभी बाढ़ चौकियों पर मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई है और उन क्षेत्रों में पड़ने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को विशेष हिदायत दी गई है कि कोई भी सूचना है तो तत्काल वहां टीम भेजकर व्यवस्था की जाए, ताकि संक्रामक बीमारियों से लोगों को बचाया जाए।-डॉ. युगल किशोर राय, सीएमओ, चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें