फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दीवार की मरम्मत के विवाद में मां-बेटी पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। थाना क्षेत्र के जयमोहिनी पोस्ता गांव में पुरानी दीवार की मरम्मत को लेकर हुए विवाद में पड़ोसियों पर मां-बेटी पर हमला कर दिया। आरोप है कि लात-घूंसों और डंडे से पीटने से युवती गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गई। परिजन उसे सीएचसी नौगढ़ ले गए, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने नामजद तहरीर देकर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

गांव निवासी रीता देवी के अनुसार वह अपने बच्चों के साथ घर की पुरानी दीवार गिराकर उसकी मरम्मत करा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी बलदाऊ, उसकी पत्नी बीरांगना और बेटी श्रेया वहां पहुंचीं और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद करने लगीं। आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने रीता देवी की बेटी नीरज के साथ लात-घूंसों और डंडे से मारपीट की। मारपीट में नीरज बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवती के अचेत होने के बाद भी बलदाऊ ने उसके साथ अभद्रता की। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर युवती को बचाया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायल नीरज को सीएचसी नौगढ़ ले जाया गया। चिकित्सक डॉ. सत्य ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार युवती के सिर और सीने में चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मामला जमीन से जुड़े विवाद का है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें