फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा- बच्चा की मौत पर हंगामा: प्रसव के दौरान लापरवाही से गई जान, परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लगाया ये आरोप

Sat, 11 Jan 2025 06:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

चंदौली जिले में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने क्लिनिक में हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत कराया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के शहाबगंज स्थित एक क्लिनिक में शुक्रवार रात प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ती देख अस्पताल की संचालिका मौके से भाग गई। हंगामे की सूचना पर सीओ ने इलिया और चकिया थाने की पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
चकिया कोतवाली के मुड़हुआं दक्षिणी गांव निवासी प्रिंस यादव की पत्नी अर्चना को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने उन्हें शहाबगंज स्थित एक क्लिनिक में भर्ती कराया। अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और नवजात दोनों की मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को घटना की जानकारी मिली, वे अस्पताल पहुंच गए और लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। 

हंगामे के बीच अस्पताल की संचालिका वहां से भाग निकली। सीओ और तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। थानाध्यक्ष मिर्जा रिजवान बेग ने बताया कि मृतका के पति की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं शनिवार को उपजिलाधिकारी दिव्या ओझा ने पहुंचकर क्लिनिक को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें