फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: इमरजेंसी में दुर्घटना के बाद सबसे ज्यादा आते हैं बीपी के 20 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। ठंड बढ़ने के साथ हृदय, बीपी और शुगर के मरीजों की समस्या बढ़ गई है। पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी से दुर्घटना के बाद सबसे ज्यादा बीपी यानी ब्लड प्रेशर के मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी में रोज 70-80 मरीज आ रहे हैं, जिनमें 20 बीपी के होते हैं। इसी तरह ओपीडी में रोज 1000 मरीज आते हैं, जिनमें 400 बीपी से पीड़ित होते हैं।
विज्ञापन

पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय के ईएमओ डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि ठंड के कारण शरीर की ब्लड फ्लो करने वाली नसें सिकुड़ जाती है। ऐसे में ब्लड सर्कुलेशन पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे हाई बीपी की समस्या हो जाती है। ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर की समस्या को नियंत्रित करने के लिए सावधानी जरुरी हैं। जिला अस्पताल में लगातार बढ़ रही हाई बीपी से पीड़ित मरीजों की संख्या चिंताजनक है। यहां तक की इमरजेंसी में इसके मरीज बढ़ने लगे हैं। ओपीडी में भी बीपी से पीड़ित 400 मरीज रोज आ रहे हैं। मरीजों को चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। जो गंभीर है उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। बताया कि ठंड के मौसम में ब्लड प्रेशर के मरीजों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। अगर किसी भी प्रकार के परेशानी हो तो तत्काल चिकित्सा की सलाह से दवा का प्रयोग करें।


फल, सब्जियां और अंकुरित अनाज खाएं, प्रर्याप्त नींद लें
जिला अस्पताल के ईएमओ डाॅ. संजय कुमार ने बताया कि बीपी के मरीजों को अपने भोजन में ताजे फल, सब्जियां और अंकुरित अनाज शामिल करना चाहिए। पर्याप्त नींद शरीर को आराम देता है, जिससे रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। उन्होंने बताया कि ध्यान और योग करने से तनाव नियंत्रित रहता है। इसके अलावा मरीजों को नियमित जांच आपके रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। गर्म कपड़े पहनना चाहिए और खूब पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें