चंदौली। छह करोड़ रुपये से बनकर तैयार राजकीय इंटर कालेज नौगढ़ में नए सत्र से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। कार्यदायी संस्था जल्द ही विद्यालय के नवनिर्मित भवन को जिला माध्यमिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर करेगी।
नौगढ़ इलाके के छात्र-छात्राओं 12वीं तक पढ़ाई के लिए 30 से 35 किलोमीटर दूर चकिया जाना पड़ता था। इस समस्या को देखते हुए नौगढ़ में राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण को मंजूरी दी गई थी। पिछले साल इसका निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, जो अब पूरा हो गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक दल सिंगार यादव ने बताया कि विद्यालय का भवन बनकर तैयार है। नए सत्र के तहत कक्षा छह से 12वीं तक पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।