फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-पीएचसी में हुआ 39 हजार से ज्यादा मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर। कस्बा में आरंभ हुई ई-पीएचसी का ग्रामीण इलाकों के मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। इस केंद्र से अब तक 39 हजार 714 मरीज लाभ ले चुके हैं। वहीं पांच हजार 482 मरीजों को जांच की सुविधा मिल चुकी है।
विज्ञापन

डिजिटल युग में प्रदेश के 10 जिलों में ई-पीएचसी की सुविधा आरंभ की गई है। जिले के कमालपुर पीएचसी को ई-पीएचसी बनाया गया है। ग्रामीण व सुदूर इलाकों में मरीजों को नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा देने के लिए यह योजना बनाई गई है। स्वास्थ्य लाभ लेने वालों में जिले के मरीजों की संख्या सबसे अधिक है। ई-पीएचसी यानि इलेक्ट्रॉनिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को पीपीपी मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। ई-पीएचसी केंद्र पर नर्स, लैब टेक्नीशियन व फार्मासिस्ट की नियुक्ति की गई है। अस्पताल पर नर्स या फार्मासिस्ट मरीजों का पंजीकरण कर वीडियो कॉलिंग के जरिए चिकित्सक से परामर्श कराते हैं। केंद्र पर मरीजों को परामर्श व दवा नि:शुल्क उपलब्ध है। वहीं टॉयफाइड, मलेरिया, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, डेंगू आदि की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें