फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः युवक के पास से लाखों की कीमत के मोबाइल बरामद

Tue, 29 Oct 2019 09:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
जीआरपी की गिरफ्त में मोबाइल तस्कर का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चंदौली जिले में राजकीय रेलवे पुलिस ने रविवार को आधी रात के बाद डेढ़ बजे तस्करी कर ले जाए जा रहे 65 महंगे ब्रांडेड मोबाइल, चार्जर, केबल के साथ युवक को गिरफ्तार किया। बरामद मोबाइल की कीमत 13 लाख रुपए आंकी गई है। तस्कर मोबाइल की खेप दिल्ली से बिहार के समस्तीपुर ले जा रहा था। जीआरपी युवक का चालान कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में स्टेशन पर और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। अधिकारियों के निर्देश पर दीपावली की रात भी स्टेशन पर गश्त की जा रही थी। जीआरपी टीम रात 1:30 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर जल आपूर्ति नियंत्रण कक्ष के निकट पहुंची तो एक युवक संदिग्ध रूप से खड़ा दिखा।

युवक को पकड़कर उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें ब्रांडेड कंपनियों के 65 मोबाइल, 42 चार्जर और 27 केबल बरामद हुआ। मोबाइल के कागजात मांगने पर युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम पंकज कुमार निवासी निरामपुर के सुपारी थाना मुफस्सिल समस्तीपुर बिहार बताया।
विज्ञापन


उसने बताया कि वह मोबाइल की खेप दिल्ली के सफदरगंज इलाके से लेकर समस्तीपुर जा रहा था। बताया कि चोर बाजार से महंगे मोबाइल सेट सस्ते दाम पर खरीद कर बिहार में ले जाकर महंगे दाम पर बेचता है। जीआरपी ने मोबाइल बरामद कर युवक का चालान कर दिया। जीआरपी डीडीयू प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

मोबाइल के कागजात नहीं होने की वजह से मोबाइल चोरी के भी हो सकते हैं। यह भी हो सकता है की चोरी के मोबाइल पर कवर चेंज कर उसे नया रूप दे दिया गया हो और उसे ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेचा जाए। पूरा मामला जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें