फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों को भुगतान में देरी नहीं होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यो की प्रगति की समीक्षा के लिए शनिवार को विकास भवन में बैठक हुई। इसमें मनरेगा उपायुक्त धर्मजीत सिंह ने ब्लाकवार बीडीओ से प्रगति की समीक्षा की। उन्होने लगभग सभी ब्लाकों में मजदूरों के खाते में भुगतान करने में देरी पर कड़ी आपत्ति जताई। चेताया कि शासन के निर्देश के बाद भी अफसर जिम्मेदारियों के प्रति सचेत नहीं है। ऐसे में मजदूरों को भुगतान में देरी होने पर संबंधित के खिलाफ शासन स्तर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मनरेगा उपायुक्त धर्मजीत सिंह ने कहा कि जिले में रोजाना 65 हजार से अधिक मजदूर मनरेगा के तहत कार्य कर रहे है। इसमें बरहनी विकास खंड के गांवों में 4853, चहनिया में 4316, चकिया में 1267, सदर में 6654, धानापुर में 5694, नौगढ़ में 5703, नियामताबाद में 5339, शहाबगंज में 11111 तथा सकलडीहा में 9080 मजदूर कार्य कर रहे है। कहा कि कार्य के सापेक्ष सभी ब्लाकों में मजदूरों के खाते में भुगतान करने में देरी हो रही है। जबकि शासन ने निर्देश जारी किया है कि कार्य करने वाले मजदूरों को निर्धारित अवधि के अंदर भुगतान करना आवश्यक है। कहा कि मनरेगा के तहत प्रवासी लोगों का जॉबकार्ड बनाकर उन्हे गांव में रोजगार देने में वरियता दिया जाएगा। इसके लिए रोजगार सेवक के माध्यम से ऐसे लोगों को चिन्हित करके उन्हे रोजगार का अवसर देना बीडीओ की जिम्मेदारी है। इस दौरान बीडीओ गुलाब सोनकर, रक्षिता सिंह, सरिता सिंह, सुशील मिश्रा, आबिद अली उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें