फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी सब्जी मंडी के लिए डीएम से मिलीं विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में डीएम नवनीत सिंह चहल से मुलाकात की। उन्होने पीडीडीयू नगर में फल सब्जी व्यापारियों के लिए अलग से स्थाई मंडी की व्यवस्था करने की मांग की। साथ ही आपदा प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। डीएम ने उन्हे आश्वस्त किया कि वह जल्द ही सभी समस्याओं को निकारण करने के लिए पहल करेंगे।
विज्ञापन

बिधायक साधना सिंह ने कहा कि पीडीडीयू नगर में स्थाई मंडी नहीं होने के कारण व्यापारी सड़क के किनारे दुकान लगाते है। जिससे उन्हे परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आएदिन सड़क पर जाम लगने के चलते पुलिस द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न करने के मामले सामने आते है। जिससे व्यापारियों में नाराजगी व्याप्त है। कहा कि व्यापारियों की सहूलियत को देखते हुए नगर में एक स्थाई मंडी का बनाया जाया। जहां व्यापारी आसानी से फल और सब्जी बेच सकें। बताया कि बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, दलहनी और तिलहनी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसानों की माली हालत खस्ताहाल हो जाएगी। ऐसे में जिला प्रशासन सर्वे कराकर आपदा राहत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे। डीएजम नवनीत सिंह चहल ने विधायक को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान के लिए पहल करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, अनिल तिवारी, राघवेंद्र सिंह, प्रेम नारायण सिंह, हरिश सिंह, हरेराम पांडेय, आशुतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें