फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: रामपुर कला में 5.89 लाख से बनी इंटरलॉकिंग सड़क का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
चकिया के रामपुर कला गांव में फीता काटकर सड़क का उद्घाटन करते भाजपा विधायक कैलाश आचार्य। संवाद
विज्ञापन
चकिया। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि योजना के तहत रामपुर कला गांव में सोमवार की शाम 5.39 लाख रुपये की लागत से निर्मित इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के विकास के लिए ग्राम प्रधान डॉ. केशव मूर्ति सिंह की मांग पर विधायक कैलाश आचार्य ने विकास निधि योजना से सड़क निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की थी। कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की तरफ से रामपुर कला गांव में अन्नपूर्णा भवन से अजीत के घर तक इंटरलॉकिंग मार्ग का निर्माण कराया गया। इस मार्ग का नाम हरि पारसनाथ सिंह के नाम पर पी मार्ग रखा गया है। उद्घाटन समारोह में विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि गांव की गलियों और संपर्क मार्गों का कायाकल्प होने से ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। बेहतर सड़कों से लोगों का आवागमन आसान होगा और ग्रामीणों को सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान रतीश पटेल, राजनाथ सिंह, तेज प्रताप पटेल, राजेश पटेल, आनंद पटेल, राम अवध सिंह, सभासद रवि गुप्ता, सुशील पांडेय, विजयानंद द्विवेदी, अजीत पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें