फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनचौपाल में विधायक ने बांटे मेडिकल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने और कोरोना संक्रमण के दूसरे दौर की विभीषिका को देखते हुए सेवा ही संगठन अभियान के तहत विधायक साधना सिंह के नेतृत्व में विकास खंड क्षेत्र के लौंदा और जलीलपुर में जन चौपाल लगाई गई। इसमें ग्रामीणों के कोविड मेडिकल किट का वितरण किया गया। साथ ही कोविड टेस्ट कैंप का भी आयोजन हुआ।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सभी लोगों को कोरोना के बाबत सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। इससे स्वयं के साथ दूसरे को भी संक्रमण से बचाया जा सकता है। सभी को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, अमरदेव बिंद, राघवेंद्र सिंह, सोनू सिंह, बच्चू यादव, रामबाबू सोनकर, श्रीप्रकाश सिंह, अनुराग मौर्य, जयदीप तिवारी, रामशकल पटेल, सोहनलाल पटेल, विकास सिंह, दुर्गावती देवी, प्राची पासवान, महेंद्र यादव, रामनरेश, दशरथ विश्वकर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें