फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराबरी पर छूटी इनामी कुश्ती

Mon, 08 Aug 2016 01:47 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते पहलवान।
विज्ञापन
 जिले में नाग पंचमी पर एक दर्जन स्थानों पर कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। डांडी स्थित श्रीकृष्ण व्यायामशाला में यूपी केशरी डांडी के अरविंद पहलवान और हरियाणा के सचिन के बीच एक लाख 51 हजार की इनामी कुश्ती बराबरी पर छूटी। इसे देखने के लिए बीस हजार लोगों की भीड़ जुटी। इसी तरह अलीनगर, छित्तमपुर में कुश्ती प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

नगर के अलीनगर में कोटशायर माता मंदिर परिसर मे कुश्ती हुई। इसे देखने के लिए भीड़  जुटी। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व सभासद सोनू  चौहान, हरिओमशरण श्रीवास्तव,.क्यामुद्दीन, दिनेश चौहान, सुरेश यादव आदि रहे। इसी तरह मवई खुर्द गांव में अखाड़े की पूजा के बाद पहलवानों ने जोर आजमाइश की। दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार जिले के सबसे बड़े अखाड़ा श्रीकृष्ण व्यायामशाला में कुश्ती हुई। इसका उद्घाटन पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने किया। इसमें एक दर्जन कुश्तियां हुई। यहां सबसे बड़ा आकर्षण एक लाख 51 हजार रुपये के लिए अरविंद पहलवान और हरियाणा के सचिन के बीच हुई। बारिश के बीच यह मुकाबला बराबरी पर छूटा।
इसी तरह सात हजार रुपये के लिए प्रिंस भूपौली और ईश्वर पहलवान डांडी के बीच मुकाबला बराबर रहा। एक हजार के इनामी कुश्ती में कोलअसला के मनीष नेअर्पण को पटकनी दी। रेलवे के जयप्रकाश ने जीतू डांडी को पटकनी दी। इस मौके पर एसपी सिटी वाराणसी सुधाकर यादव, नगर के पूर्व चेयरमैन राजकुमार जायसवाल, पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव, जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, विकास गर्ग, नियामताबाद प्रमुख महेन्द्र पासवान आदि उपस्थित रहे। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार युवाओं ने लाठी, गदा, बल्लम, बनेठी आदि खेलों का प्रदर्शन किया। नगर के रामलीला मैदान,  काली मंदिर, ठाकुरबाड़ी ,पोस्ट ऑफिस गली के अखाड़ों  में भी कुश्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें