फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : दुष्कर्म के आरोपी का सिर मुंडन, मुंह में लगाई कालिख, जूते की माला पहना कर गांव में घुमाया; पहुंची पुलिस

Sun, 01 Dec 2024 09:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

Chandauli News : इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद सकलडीहा में पुलिस अलर्ट हो गई। माैके पर पहुंची पुलिस ने नाराज गांव वालों को समझाया। वहीं, सीओ ने कहा कि इस संदर्भ में किसी ने शिकायत या तहरीर नहीं दी है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदाैली के धीना थाना क्षेत्र के पिपरी ग्राम के कुशहवा मजरा में किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी 50 साल के एक व्यक्ति को महिलाओं ने सिर मुंडन कर, मुंह में कालिख पोत उस पर सफेद टीका लगा और जूता-चप्पल की माला पहना गांव में घुमाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को खूब वायरल हुआ।

विज्ञापन


पिपरी ग्राम सभा के कुशवाहा माजरा में 50 साल के राजमिस्त्री पर आरोप है कि उसने नशे में 12 साल की मंदबुद्धि बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के पिता की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। पांच नवम्बर को दिन में आरोपी उसे फुसला कर अपने घर में ले गया।

बालिका के चिल्लाने पर आसपास के लोग दौड़कर आरोपी को पकड़ लिए। मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन आरोप है कि गांव वालों ने दबाव बनाकर आपसी सुलह-समझौता कर दिया। यह बात महिलाओं को नागवार लगी, उन्होंने आरोपी को पकड़कर सिर मुंडन किया। चेहरे और सिर पर कालिख लगाकर चूना लगाया, चप्पलों की माला पहनकर घुमाया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस आ गाई। पुलिस वालों ने कहा कि ऐसा किया जाएगा तो आप लोगों पर मुकदमा होगा। न्याय मिलता न देखकर घर वालों ने न्यायालय की शरण ली है।

वहीं, इस संबंध में सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि मामले का वीडियो तो वायरल हुआ है लेकिन इस संदर्भ में किसी ने शिकायत या तहरीर नहीं दी है। इस वजह से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें