फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बाइक सवार दबंगों ने युवक को मारी गोली, मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 23 Jul 2024 05:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में आपसी विवाद में दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इस कदर बढ़ा कि बाइक सवार दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। 
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले की सदर कोतवाली के झांसी गांव में आपसी विवाद में दबंगों ने युवक को गोली मार दी। गोली युवक की आंत और लिवर के बीच जाकर फंस गई। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। श्यामसुंदर पाल (18) अपने खेत की तरफ गया था। उसी दौरान बाइक से पहुंचे तीन दबंग युवकों ने तमंचे से गोली मार दी। गोली युवक के पेट में लगी। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। 

घटना की सूचना के बाद एएसपी विनय कुमार सिंह और कोतवाल सदर गगन राज सिंह मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए। वहीं घायल को वाराणसी के डांफी स्थित मैक्सवेल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। गोली युवक की आंत और लिवर के बीच में फंसी है। चिकित्सकों की टीम ऑपरेशन कर गोली निकालने में जुटी है। हालांकि काफी खून बह जाने से युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन

घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति व्याप्त है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स गांव में तैनात की गई है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। युवक के परिजनों की ओर से गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है। 

क्या बोले अधिकारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव में श्यामसुंदर पाल को मोटर साइकिल सवार लोगों ने गोली मार दी है। जिसका इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही गोली चलाने वाले युवकों की गिरफ्तारी की जाएगी। 
-विनय कुमार सिंह एडिशनल एसपी चंदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें