मोहनिया। चैनपुर थाना अंतर्गत कुड़िया चक गांव में बृहस्पतिवार को रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दुकानदार पर गोली चला दी। हालांकि इस दौरान दुकानदार बाल- बाल बच गया। पीड़ित दुकानदार से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुकानदार ने घटना के बाबत एक सीसी कैमरे की फुटेज भी सबूत के रूप में पुलिस को सौंपी है।
शिवदस यादव के पुत्र कमलेश कुमार ने बताया कि गांव के ही कुछ बदमाश प्रत्येक महीने पांच हजार की रंगदारी मांग कर रहे थे। बताया कि बृहस्पतिवार को रंगदारी का विरोध करने पर मारपीट करते हुए उनके गले से चेन भी छीन ली थी। बाद में तमंचे से उनके ऊपर फायर भी कर दिया था। हालांकि वे बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।