स्थानीय बीपी स्कूल के परिसर में प्रो. आदिल जाफरी मेमोरियल जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में शनिवार को रामायण हॉस्पिटल मिर्जापुर ने शारदा मोहन क्रिकेट एकेडमी को 07 विकेट से पराजितकरखिताब अपने नाम कर लिया।
फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शारदा मोहन दुलहपुर की टीम ने 20 बीस ओवर में 07 विकेट खोकर 141 रन बनाए।
आर्यन सोनकर ने ताबड़तोड़ 45 गेंद पर 90 रन की पारी खेल कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।
टीम की ओर से ताल्हा ने 14 रन और अजीत ने 12 रन बनाए। रामायण हॉस्पिटल की तरफ से पवन , ओम और अभिज्ञान ने दो -दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रामायण हॉस्पिटल ने 15 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की तरफ से ओम और ओंकार ने 20 और 22 रन बनाए जबकि प्रियंका ने नाबाद 18 रन बनाए।
प्लेयर ऑफ द मैच लेफ्ट बैटर पवन ने 2 छक्के और 5 चौके की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। बेस्ट बैटर आर्यन और बेस्ट बाॅलर ओम रहे।
अतिथि प्रकाश श्रीवास्तव, गोपाल और वसीम अहमद ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक आदिल जैदी मासूम ने किया।