फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: संपूर्ण समाधान दिवस में 499 में से माैके पर सुलझे 42 मामले

विज्ञापन
चंदौली तहसील में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम चंद्रमोहन गर्ग साथ में एसपी आकाश पटेल। स्रोत:-
विज्ञापन
जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राशन कार्ड और चकमार्ग की पैमाइश से जुड़े मामले ज्यादा आए। सदर तहसील में में डीएम चंद्रमोहन गर्ग ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां पर 95 में से 6 मामलों का समाधान हुआ। वहीं पांचों तहसीलों में कुल 499 प्रार्थना पत्र आए। इसमें 42 मामलों का समाधान हुआ। सदर तहसील में राजस्व (भूमि विवाद), पुलिस, विकास और समाज कल्याण विभाग से संबंधित मामले सामने आए। डीएम ने सदर तहसील के परिसर एवं आसपास की नालियों की बारिश से पहले एक बार अभियान चलाकर सफाई कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. परितोष मिश्रा, एसडीएम सदर विजय कुमार त्रिवेदी, सीओ सदर, डीसी नरेगा, बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार, पीओ डूडा राजेश उपाध्याय, ईओ नगर पंचायत दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे। चकिया तहसील में एसडीएम पवन कुमार यादव ने 110 में से 08 मामलों का समाधान किया। सोनहुल गांव निवासी विकेश खरवार ने जल जीवन मिशन योजना से पानी न मिलने और वार्ड नंबर 1 की निवासी मीरा ने वृद्धा पेंशन की शिकायत की। भभौरा गांव निवासी सहाना ने लाल राशन कार्ड के लिए तो अनुपम कुमार नीबी निवासी ने नाली के संबंध में प्रार्थना पत्र साैँपा। जिगना निवासी सुभाष ने इलिया थाना द्वारा पकड़े गए गाड़ी को छोड़ने का प्रार्थना पत्र दिया। भरेहटा कला निवासी सीमा ने मारपीट के संबंध प्रार्थना पत्र दिया। वही भूमि विवाद को लेकर रामबचन निवासी इलिया द्वारा 2023 से अब तक कई आवेदन तहसील दिवस में दिया। नौगढ़ तहसील सभागार में एडीएम रतन वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 55 प्रार्थना पत्र आए। इसमें से 5 का मौके पर समाधान किया गया। पीडीडीयू नगर तहसील में एडीएम राजेश कुमार ने 104 प्रार्थना पत्रों में से 10 का समाधान किया। इस अवसर पर एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना, तहसील संदीप कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार आशुतोष राय आदि उपस्थित रहे। सकलडीहा तहसील सभागार में एसडीएम कुंदन राज कपूर ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। इस मौके पर कुल 135 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 13 का समाधान किया गया। इस मौके पर सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा, तहसीलदार अनुराग सिंह, बीडीओ विजय कुमार सिंह, एसडीओ सियाराम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें