फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पांच माह पहले नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मां-बाप को दी थी धमकी, गर्भ ठहरने पर खुली पोल; चार पर केस

Sat, 12 Jul 2025 10:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह तब उजागर हुआ जब पीड़िता गर्भवती हो गई। परिजनों को इसकी जानकारी होते ही उन्होंने मुगलसराय कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली की पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandauli News: मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग के गर्भवती होने के बाद परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़िता के परिवार की तहरीर के आधार पर  मुकदमा दर्ज पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, फरवरी माह में किशोरी भोर में सुबह पांच बजे कूड़ा फेंकने गई थी। उस दौरान तीन की संख्या में लोग वहां आए और उसे अपने साथ एक कमरे में ले गए। जहां एक आदमी पहले से माैजूद था। चार लोगों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि उस दौरान आरोपियों ने उसे धमकाया कि यदि उसने किसी से कहा तो उसके मां-बाप को खत्म कर दिया। इस डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इस बीच उसे गर्भ ठहर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

किशोरी का पेट निकलता देख उसके मां बाप ने जब उससे पूछा तो उसने पूरी कहानी बताई। यह सुनते ही उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। परिवार वालों ने कोतवाली जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई।

इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें