कहा कि भारत का चुनाव आयोग सुनिश्चित करना चाहता है कि वोट देने वाला बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विधान के अनुरूप जो भारतीय है उन्हें वोट का अधिकार मिलना चाहिए। कहा कि इस व्यवस्था को सुनिश्चित करने का काम चुनाव आयोग करना चाहता है तो किसी को कोई शिकायत नहीं होनी चाहिए।
विपक्ष के लोग चोर की दाढ़ी में तिनका वाला व्यवहार कर रहे हैं। पूरे बिहार में चुनाव संपन्न हो चुकी है लेकिन एक भी मतदाता कहने को नहीं आया कि हमारा नाम कट गया है।
उन्होंने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए कहा कि सोशल मीडिया के दायरे में रहकर राजनीति करेंगे तो उनको जमीन की सच्चाई कैसे पता लगेगी। भारत के चुनाव आयोग की प्रशसा पूरी दुनिया करती है। चुनाव आयोग पर सवाल खड़ा करना ये प्रतिपक्ष का फैशन बनता जा रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल, चकिया विधायक कैलाश आचार्य, राणा प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।