फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: माइनर टूटा, लोगों के घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की लापरवाही से बृहस्पतिवार की भोर में बंगालीपुर माइनर हेड से कुछ दूरी पर कई जगह टूट गया है। इससे आधा दर्जन लोगों के घरों में पानी घुस गया है। लतीफशाह बांध से निकले राइट कर्मनाशा नहर से बंगालीपुर माइनर को पानी जाता है। माइनर के हेड से कुछ ही दूरी पर नहर की बंधी चार जगह टूट गई। देखते ही देखते आसपास के विजय बहादुर यादव, निरंजन यादव, अनिल यादव, उमाशंकर यादव, रामदुलार यादव आदि के घरों में पानी भर गया।
विज्ञापन

पानी के बढ़ते बहाव को देखकर आसपास में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में लोग घरों में रखे अनाज तथा खाद्य सामग्री को बचाने में जुट गए। वही सिंचाई विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर घटना से अवगत कराया गया। सुबह नौ बजे तक कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने खुद माइनर में लगे गेट को बंद करके पानी के बढ़ते बहाव को रोकने का प्रयास किया।
ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि माइनर के जर्जर हालत की सूचना कई बार उच्चाधिकारियों दी गई थी, लेकिन आज तक मरम्मत के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। समय रहते ही माइनर की मरम्मत कर ली गई होती तो आज स्थिति इतनी खराब नहीं हुई होती। अवर अभियंता मुनिराज यादव ने बताया कि माइनर टूटने की सूचना मिली है। मौके पर ठेकेदार को भेजा गया है। शीघ्र ही टूटे माइनर की मरम्मत कर सुचारू रूप से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें