यातायात पुलिस ने दो दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 549 वाहनों का चलान कर 7,89,500 रुपये का जुर्माना लगाया। बृहस्पतिवार को अभियान के दूसरे दिन जांच के दौरान जिले के प्रमुख चौराहे से 11 चार पहिया वाहनों से काली फिल्म उतारी गई। वहीं कागजातों की कमी से 39 वाहनों का चालान और 11 वाहनों का नंबर प्लेट सही ना पाए जाने पर चालान किया गया। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने मिलकर बीते दो दिनों में कुल 549 वाहनों का चालान किया गया। इस दौरान लोगों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नागालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड कर न चलाने आदि के प्रति जागरूक किया गया।