फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में आग लगने से लाखों रुपये मूल्य का सामान जला

विज्ञापन
नियमताबाद के रेमा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर कंटेनर में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना अंतर्गत रेमा गांव के समीप राष्ट्री राजमार्ग संख्या दो पर चलते कंटेनर में शनिवार की सुबह करीब चार बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में कंटेनर में लदा सामान जल गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव निवासी चालक सोनपाल सिंह गुरुग्राम की निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी अर्था लॉजिस्टिक के कंटेनर में रद्दी गत्ता लादकर झारखंड के धनबाद से कानपुर जा रहा था। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे वह कंटेनर लेकर धनबाद से रवाना हुआ था। शनिवार की अलसुबह करीब चार बजे जब वह अलीनगर थाना क्षेत्र के गुल्ली पांडेय पोखरा के समीप पहुंचा तो ग्रामीणों ने कंटेनर से धुआं उठते देख कर उसे रोका। साथ ही ग्रामीण गणेश यादव ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड विभाग को दी। अग्निशमन के सदस्य पहुंचते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी सुभाष सिंह मय फायर ब्रिगेडकर्मी पहुंचे। जहां काफी मशक्कत के बाद मजदूरों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गुरुग्राम निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर आनंद सिंह के अनुसार अगलगी में लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें