फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेढ़ान गांव स्थित दलित बस्ती का मार्ग खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालपुर । धानापुर विकास खण्ड के मेढ़ान गांव स्थित दलित बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। चेताया कि यदि जल्द ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो ग्रामीण विकासखंड परिसर में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

विकासखंड धानापुर के मेढ़ान गांव के दलित बस्ती की ओर जाने वाले मार्ग पर लगा खड़ंजा काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग से आने जाने में बस्तीवासियों को काफी परेशानी होती है।बावजूद इसके अब तक मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है। बताया कि समस्या के निदान के लिए जनप्रतिनिधि से लेकर अधिकारियों तक को अवगत करा दिया गा है। दलितों ने चेताया कि समस्या का निदान त्वरित नहीं हुआ तो बस्तीवासी विकासखंड परिसर में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजनारायण राम, संजय राम, नंदलाल, रामाश्रय, शंकर राम, रामअशीष, संतोष, रामअवतार, रामजी, सरोजा, मीरा, पुष्पा, फुला, रेखा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें