फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ट्रक की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, चालक भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के पचफेड़वा गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। वहीं ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सूजाबाद, पड़ाव निवासी मिथिलेश पांडेय (55) बाइक से चंदौली की तरफ जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर चढ़ते ही वे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाइक के नंबर से मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में एसओ विनोद मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें