फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सड़क हादसे में युवक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली के रेलवे पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत यूरोपियन कॉलोनी स्थित कमर्शियल रनिंग रूम के पास मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

युवक दुकान से चाय पीकर घर लौट रहा था। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रैक्टर चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ट्रैक्टर और चालक को कोतवाली ले आई। मृतक के परिवार की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कुढ़े खुर्द निवासी राकेश यादव उर्फ सुदामा यादव (34) मंगलवार को चाय की दुकान से चाय पीकर पैदल घर वापस जा रहा था। इस दौरान सिकटियां की ओर से तेज रफ्तार आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे धक्का मार दिया। इससे राकेश नीचे गिर गया और ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास खड़े लोगों ने चालक समेत ट्रैक्टर को पकड़ लिया वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव समेत चालक और ट्रैक्टर को कोतवाली ले गई। मृतक के चचेरे भाई की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के ट्रैक्टर ट्राॅली की भरमार हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें