सोमवार शाम मायके वालों के साथ अलीनगर थाने में पहुंच कर तीन लोगों क खिलाफ तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस ने रमेश को मेडिकल जांच के लिए पीडीडीयू नगर स्थित राजकीय महिला अस्पताल (पीपी सेंटर) भेजा। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय देर शाम रास्ते में ही रमेश की मौत हो गई। रमेश की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं तहरीर के आधार पर नियामताबाद निवासी प्रभु राम, पप्पू और फग्गी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि जुआ खेलने के विवाद में मारपीट हुई है। मृतक रमेश की पत्नी प्रेमा की तहरीर पर दो को गिरफ्तार किया है। एक को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
एकमात्र कमाऊ सदस्य था रमेश
स्थानीय गांव निवासी रमेश राम अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार वालों में कोहराम की स्थिति है। रमेश की पत्नी प्रेमा देवी का रो रोकर हाल बेहाल हो गया। वहीं पुत्र मंगरु, भीम, व पुत्री बुट्टन, साधना व सोनम का भी रो-रोकर हाल बेहाल है।
डेढ़ वर्ष में हुई चौथी मौत
प्रेमा देवी पर पति की मौत के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। डेढ़ वर्ष में परिवार में यह चौथी मौत है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मृतक रमेश के पिता सदावन की मौत हुई। उसके छह माह बाद ही मृतक के बड़े भाई खर्रू की आकस्मिक मौत हो गई। जबकि करीब छह माह पूर्व ही रमेश की मां कलावती देवी भी असमय काल के गाल में समा गई। इससे परिजन काफी सदमे हैं।