पीडीडीयू नगर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय मंत्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव नगर के चंदासी वार्ड नंबर 12 वृंदावन कॉलोनी में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने अन्य लोगों से भी पौधों का रोपण किया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक वृक्ष कई पुत्रों के बराबर होता है। पेड़ों की कमी से पर्यावरण प्रदूषण की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है। इससे बचाव के लिए हर किसी को पौधरोपण करना आवश्यक है। इस दौरान लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए भी सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क के प्रयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर गिरीश कुमार श्रीवास्तव ,विक्रम श्रीवास्तव , देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ,चंदन , जसवीर रहे। संवाद
पीडीडीयू नगर। व्यापारियों की सुविधा के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर वाया मेन लाइन (पटना) होते हुए छह पार्सल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों से माल परिवहन के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक/डीडीयू के मोबाइल नंबर 9794848955 पर संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में मंडल के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि हावड़ा अमृतसर अप में मंगलवार और रविवार तथा डाउन में बृहस्पतिवार और शनिवार को, हावड़ा अमृतसर स्पेशल अप में शुक्रवार और डाउन में मंगलवार, ओखा से गुवाहाटी अप में मंगलवार और सोमवार तथा डाउन में बृहस्पतिवार और रविवार को स्थानीय स्टेशन से होकर गुजरेेगी। संवाद