फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दो दिन में बारिश से पांच डिग्री लुढ़का पारा, मौसम हुआ सुहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में दो दिनों हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। वहीं, पांच डिग्री पारा गिरने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, कई जगह जलभराव और कीचड़ के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन


पिछले 15 दिनों से तेज धूप और गर्मी से परेशान लोगों ने दो दिनों से मौसम बदलने से राहत की सांस ली है। बुधवार को बादल छाने के साथ बारिश हुई थी। इससे अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 33 डिग्री पहुंच गया था। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 27 से घटकर 26 डिग्री पहुंच गया था। इधर, बृहस्पतिवार को भी सुबह से बादल छाए रहे। इसके बाद दोपहर में करीब डेढ़ बजे जोरदार बारिश शुरू हुई जो ढाई बजे तक होती रही। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश होती रही और पछुआ हवा भी चलती रही, जिससे अधिकतम तापमान दो डिग्री गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी एक डिग्री गिरकर 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस तरह दो दिन में पांच डिग्री अधिकतम और दो डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों ने सिहरन महसूस की।
उधर, बारिश से नगर की सड़कों और गलियों में पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, बारिश ने किसानों के चेहरे खिल गए। यह बारिश धान की खेती के लिए काफी फायदेमंद बताई जा रही है। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार तक जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद मौसम सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें