नगर के इलिया मोड़ स्थित गुरुकुल चैरिटेबल सोसाइटी परिसर में बुधवार को
पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खेल प्रतियोगिता में
विजयी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम
का उद्घाटन मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित
करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालयों में खेलकू द बेहद जरूरी
है। इस अवसर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ शिक्षण
संस्थाओं में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए।
खेल
आयोजनों में भाग लेने वाले बच्चों का शारीरिक व बौधिक विकास होता है। वहीं
बच्चों का पढ़ाई में मन भी लगा रहता है। वहीं प्रबंधक इसरार खान ने
शिक्षकों से आह्वान किया कि बच्चों को किताबी ज्ञान देने के साथ ही देश की
संस्कृति और सभ्यता के बारे में भी जानकारी दें।
इससे बच्चों के अंदर
संस्कार का सृजन होता है, जो आगे चलकर उनके लिए बेहतर भविष्य का मार्ग
प्रशस्त करता है। इस मौके पर मेराज, रविंद्र, शालिनी श्रीवास्तव, मधु,
रौशन, सतीश यादव, इरफान अहमद, अर्जुन अग्रहरि, संदीप, वाजिद परवेज आदि
उपस्थित रहे।
संचालन मुनेश्वर ने किया।